मध्यप्रदेश

खत्म हुआ इंतजार: 12 अप्रैल को जारी होगी 35वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

Ladli Behna Yojana 35 Kist: मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है। आखिरकार राज्य की महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है और 35वीं किस्त की राशि जारी करने की तिथि सामने आ गई है।

12 अप्रैल को खाते में आएगी 35वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 35 Kist)

लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त की जानकारी सामने आ चुकी है।लाडली बहन योजना की 35वीं किस्त की राशि 12 अप्रैल को जारी की जाएगी।राज्य की 1.25 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में ₹1500 की राशि आने वाली है।मुख्यमंत्री द्वारा 184 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

184 करोड़ रुपए के विकास कार्यों लोकार्पण भी किया जाएगा

मुख्यमंत्री मोहन यादव 115 करोड़ की इन योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। लंबे समय से राज्य की महिलाएं लाडली बहना योजना के 35वीं किस्त के इंतजार में थी और अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है।

इस बार इन महिलाओं को नहीं मिलेगी किस्त

जिन महिलाओं ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें लाडली बहन योजना का लाभ इस पर नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि 35वीं किस्त का लाभ उन्हें बहनों को मिलेगा जिन्होंने ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button