रतलाम

Power Cut Ratlam: नगर निगम सहित इन क्षेत्रों में रहेगा आज पावर कट, 3 घंटे रहेगी बिजली गुल

Power Cut Update Ratlam: रतलाम शहर में बिजली कंपनी आज शुक्रवार को 11 केवीए लाइन पर आरडीएसएस योजना में बिजली के तार खिंचने के कार्य के चलते बिजली कंपनी ने 3 घंटे के पावर कट की घोषणा की है। शहर के रहवासियों से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील भी की गई है। बिजली कंपनी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आज कस्तूरबा नगर सहित कई क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से नगर निगम सहित आसपास के क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली सेवा बाधित रहेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार रतलाम शहर में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु मेंटेनेंस कार्य चल रहा है। जिस वजह से शहर के रहवासियों को आए दिन लगने वाले पावरकट से परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।

इन क्षेत्रों में रहेगा आज 3 घंटे का पावर कट

रतलाम शहर में बिजली कंपनी आज शुक्रवार को 11 केवीए लाइन पर आरडीएसएस योजना में बिजली के तार खिंचने का कार्य किया जाएगा। जिस वजह से शहर में नगर निगम सहित थावरिया बाजार, मोचीपुरा, श्रीमाली वास, महलवाड़ा, जैन कॉलोनी, नाहरपुरा, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली सुबह 11 बजे से कट कर दी जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा जारी की सूचना के अनुसार काम के दौरान बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी किया जा सकता है।

Back to top button