Bank Closed: लगातार चौथे दिन रहेंगे बैंक बंद, आज बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Bank Employee Strike Update: देश में आज बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है। जिसके चलते लगातार चौथे दिन बैंक बंद रहेंगे। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आज यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियंस द्वारा बैंकों में पांच डे वर्किंग की मांग को लेकर आज हड़ताल का ऐलान किया है। सार्वजनिक और निजी बैंकों के कर्मचारियों ने बैंकों में पांच दिवसीय सप्ताह की मांग को लेकर आज एक दिवसीय हड़ताल करने का फैसला लिया है। आज मध्य प्रदेश के साथ-साथ संपूर्ण देश के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहने के कारण लगातार चौथे दिन देश में आमजन के बैंकों के काम अटक जाएंगे। बता दें कि इससे पहले 24 जनवरी को महीने के चौथे शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैंक बंद हैं। वहीं आज 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंकों में काम होने की संभावना कम है।
मांग नहीं मानी तो शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
बैंक कर्मचारियों द्वारा आज 27 जनवरी को हड़ताल की घोषणा करते हुए यह चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है तो सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। पुरे देश में बैंक कर्मचारियों ने आज 27 जनवरी को हड़ताल का फैसला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के आह्वान पर किया है। आज सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, विदेशी बैंक, और सहकारी बैंकों के लगभग 8 लाख कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहने का अनुमान है। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आज चेक क्लीयरेंस में देरी होने के साथ एटीएम में कैश की किल्लत भी देखने को मिल सकती है।
