कारोबार

Today Mandi Bhav: प्याज-आलू की आवक मजबूत, तुअर में आई हल्की तेजी, देखिए आज का मंडी भाव

Today Pigeon Pea Rate: इंदौर की चोइथराम मंडी में सप्ताह के दौरान सब्जियों की आवक का स्तर मिला-जुला बना रहा। वहीं मध्य प्रदेश की विभिन्न मंडियों में आज तुअर के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है। इंदौर की चोइथराम मंडी में नए प्याज की आवक 25 से 30 हजार कट्टे के बीच दर्ज की गई, जबकि पुराने प्याज की आवक सीमित रहकर 1500 से 2000 कट्टे के आसपास रही। नए प्याज की आवक बेहतर होने से बाजार में सप्लाई बनी हुई है। लहसुन की कुल आवक 5 हजार से 5500 कट्टे रही। व्यापारियों के अनुसार आगामी दिनों में मौसम और मांग के अनुसार आवक और भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आलू ज्योति नया 1000 से 1200 आलू चिप्स 1500 से 1800 ज्योति पुराना 900 से 1200 राशन आलू 900 से 1100 गुल्ला 300 से 700 प्याज महाराष्ट्र 1600 से 2000 प्याज लोकल 1000 से 1600 एवरेज 500 से 800 गोल्टा 800 से 900 गोल्टी 400 से 500 लहसुन सुपर बोल्ड 12500 से 13000 मीडियम 6000 से 9000 बारीक 4000 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

धीमा आयात और घरेलू फसल में देरी से तुअर में हल्की तेजी

इंदौर | विदेशों से तुअर के आयात की रफ्तार कुछ धीमी रहने, घरेलू फसल की आवक में देरी और रुपए के कमजोर पड़ने से तुअर के दाम में हाल के दिनों में हल्की तेजी दर्ज की गई है। रुपए के अवमूल्यन के कारण आयातित तुअर महंगी पड़ रही है, जिसका सीधा असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना की प्रमुख मंडियों में पिछले दिन नई तुअर के दाम 125 से 250 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़े, जबकि पुरानी तुअर में 100 से 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई। आयातित तुअर के भाव भी 50 से 100 रुपए प्रति क्विंटल तक सुधरी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर तुअर का औसत थोक मंडी भाव 31 दिसम्बर 2025 को 7003 रुपए प्रति क्विंटल था, जो 21 जनवरी 2026 को बढ़कर 7283 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। इसके बावजूद यह भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी नीचे बना हुआ है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में तुअर की सरकारी खरीद या तो शुरू हो चुकी है या शीघ्र आरंभ होने वाली है। इससे आगे कीमतों पर कुछ असर पड़ सकता है। इंडिया पल्सेस एंड ग्रेन्स एसोसिएशन के अनुसार जनवरी से नवम्बर 2025 के दौरान देश में कुल 10,54,969 टन तुअर का आयात हुआ, जो वर्ष 2024 की समान अवधि के मुकाबले करीब 8 प्रतिशत कम रहा।

Back to top button