देश

घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता

राखी पर केंद्र सरकार का महिलाओ को बड़ा तोहफा

घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए सस्ता

केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की है। हालांकि उज्जवला योजना के लाभार्थियों को पहले ही 200 रुपए की सब्सिडी दी जा रही है। ताजा फैसले के बाद इस योजना का फायदा लेने वालों के लिए कुल सब्सिडी 400 रुपए हो जाएगी। कैबिनेट ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओनम और रक्षाबंधन का त्योहार में पीएम मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है। उज्जवला योजना के तहत 75 लाख बहनों को मुफ्त में नए कनेक्शन बांटे जाएंगे।

उज्जवला योजना के तहत अब तक देश में 9.5 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस स्कीम को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। सरकार ने इस योजना की सब्सिडी पर वित्त वर्ष 2022-23 में कुल 6,100 करोड़ रुपए खर्च किए थे। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होती है।

अन्य को जून 2020 से LPG पर नहीं मिल रही सब्सिडी
उज्जवला योजना के अलावा अन्य लोगों को जून 2020 से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो गया है। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button