रतलाम

जावरा कृषि उपज मंडी रहेगी 8 सितंबर तक बंद, इंडिया स्किल्स स्पर्धा का पंजीयन 15 तक

रतलाम ब्यूरो: पर्युषण महापर्व के चलते 8 सिंतबर को महू रोड स्थित अनाज मंडी, प्याज एवं लहसुन मंडी एवं नामली उपमंडी बंद रहेगी। किसान माल लेकर ना आएं इसके लिए मंडी प्रशासन अनाउंसमेंट करा रहा है। इधर शनिवार को मंडी में प्याज के भाव में जोरदार तेजी आई और प्याज 1325 से 4861 रुपए प्रति क्विंटल बिका। यह इस सीजन के सबसे ज्यादा भाव हैं। औसत भाव 3661 रुपए प्रति क्विंटल रहे। प्याज की आवक 1552 क्विंटल की रही।

इंडिया स्किल्स स्पर्धा का पंजीयन 15 तक

जावरा इंडिया स्किल्स 2026-27 प्रतियोगिता के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक युवा 15 सितंबर तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस साल प्रतियोगिता में 63 स्किल्स में कौशल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता का कोई बंधन नहीं है। प्रतिभागी की आयु 1 जनवरी 2006 के बाद की होना आवश्यक है। पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है।

बायोमेट्रिक अपडेट में रतलाम टॉप-5 में

विद्यार्थियों के अनिवार्य आधार बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के लिए चलाए जा रहे अभियान में रतलाम जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगस्त माह में 14.4% उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले ने प्रदेश के शीर्ष पांच जिलों में स्थान बनाया है। कलेक्टर अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन और सतत मॉनिटरिंग से विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को आधार अपडेट की सुविधा सुगमता से मिल रही है।

सकल हिंदू समाज की बैठक आज

रतलाम | दस दिनी गणेशोत्सव पर्व को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने के लिए नगर के सभी गणेश उत्सव समितियों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए सकल हिंदू समाज की बैठक रविवार को जेएमडी पैलेस सागोद रोड में होगी। सुबह 10 बजे इस बैठक का आयोजन आपसी समन्वय, सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button