मध्यप्रदेश

ट्रक ने सास-बहू समेत 3 महिलाओं को कुचला, मौत:मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, बेकाबू ट्रक दुकानों में घुसा; ड्राइवर पकड़ा गया

मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर घर लौट रहीं तीन महिलाओं को दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घिरोना हनुमान मंदिर के पास हुआ।

टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों में जा घुसा। इससे दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और संबंधित टीम ने ट्रक को घटनास्थल से हटाने का काम शुरू किया।

तस्वीरें देखिए…

टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों में जा घुसा।

सुबह ट्रक को दुकान से निकालकर सड़क के किनारे खड़ा कराया गया।

सुबह ट्रक को दुकान से निकालकर सड़क के किनारे खड़ा कराया गया।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली थीं

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली तीनों महिलाएं हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली थीं। घर हाईवे के किनारे मंदिर से कुछ दूरी पर हैं।

महिलाओं की पहचान कमला कुशवाहा (50), पति फूल सिंह, कमला कुशवाहा (50), पति बालकिशन और पूनम कुशवाहा (28), पति धर्मवीर के रूप में हुई। इनमें कमला और पूनम सास-बहू थीं। तीसरी महिला भी परिवार की ही सदस्य बताई जा रही है, लेकिन उनका रिश्ता क्या है, यह कंफर्म नहीं हो पाया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button