मध्यप्रदेशरतलाम

Ratlam News: रतलाम में 5 रुपए तक महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, लोगों पर पड़ी महंगाई की दोहरी मार

Petrol Diesel Rate Ratlam: रतलाम जिले में इन दोनों लोगों को पेट्रोल डीजल की कीमतों (petrol diesel rate hike) के रूप में महंगाई की दोहरी मार्ग झेलनी पड़ रही है। बीते सप्ताह भर में ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 5 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

पेट्रोल और डीजल शनिवार से फिर महंगे (petrol diesel rate hike) हो गए हैं। 9 दिन में यह तीसरी बार है जब इन दोनों ईंधनों के भाव पेट्रोलियम कंपनियों ने बढ़ाए हैं। इससे पेट्रोल के भाव 110.60 रुपए से बढ़कर 111.54 रुपए प्रति लीटर तो डीजल के भाव 95.79 रुपए प्रति लीटर से बढ़‌कर 96.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

9 दिनों के भीतर आम जनता को दाम में बढ़ोतरी का यह तीसरा झटका लगा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 मई को शहर के फ्यूल पंपों पर पेट्रोल 106.37 और डीजल 91.77 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। यानी बीते 8 दिनों में ही पेट्रोल 5.17 और डीजल 4.96 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है। यह

अलग बात है कि अभी भी पेट्रोल और डीजल (petrol diesel rate) वर्ष 2022 की तुलना में सस्ते बिक रहे हैं। चार साल पहले वर्ष 2022 में पेट्रोल 117.93 रुपए तो डीजल 100.98 रुपए प्रति लीटर बिक चुका है।

इधर डिपो से आपूर्ति कम, 2-3 दिन का इंतजार

एक तरफ जहां ईंधन के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ डिपो से होने वाली सप्लाई की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। डिपो से डिमांड भेजने के बाद भी पेट्रोल-डीजल (petrol diesel) की डिलीवरी मिलने में दो-दो दिन का समय लग रहा है। सप्लाई में हो रही देरी के कारण कई पेट्रोल पंप निर्धारित समय से पहले ही ‘ड्राय’ हो रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button