MP News: अब मप्र मेट्रो में भी कर पाएंगे प्री वेडिंग सूट, बर्थडे और किटी पार्टी, जाने कितना आएगा खर्च

MP News: मध्य प्रदेश से मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा एक बड़ी खुशखबरी दी गई है। इंदौर मेट्रो में अब यात्री सिर्फ यात्रा नहीं कर पाएंगे बल्कि बहुत अच्छी थी पार्टी और प्री वेडिंग फोटो शूट भी कर पाएंगे। कई रोड पर मेट्रो के कोच खाली रहते हैं और बेहद कम यात्री सफर करते हैं ऐसे में यात्रियों के सुविधाओं के लिए बड़ा कदम उठाया गया है।
नई योजना हुई शुरू
मेट्रो प्रबंधन के द्वारा इसके लिए एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम है ‘ celebration on wheels ‘ स्कीम। इस योजना के अंतर्गत मेट्रो और स्टेशन परिसर को इवेंट और शूटिंग के लिए किराए पर दिया जाएगा जिससे मेट्रो प्रबंधन की कमाई होगी।
इस संबंध में मेट्रो के प्रबंध संचालक एस कृष्ण चैतन्य ने कहा कि ये पहला शहर वासियों के बदलते लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है और इससे मेट्रो की कमाई भी बढ़ेगी क्योंकि कई रोड पर मेट्रो में यात्रियों की संख्या बहुत ही कम होती है।
नई योजना के अंतर्गत मेट्रो में बर्थडे पार्टी किटी पार्टी प्री वेडिंग शूट फिल्म और वेब सीरीज की शूटिंग हो पाएगी। इसके साथ ही साथ एडवर्टाइजमेंट और फोटोशूट का आयोजन भी होगा जिससे मेट्रो का खाली समय और स्पेस से अब कमाई हो पाएगी।
कितना आएगा खर्च
मेट्रो प्रबंधन के द्वारा इसके लिए किराया तय किया गया है। स्थिर कोच के लिए ₹5000 प्रति घंटा और चलती मेट्रो के लिए ₹7000 प्रति घंटा रखा गया है इसके साथ ही ₹20000 की सिक्योरिटी डिपाजिट देना होगा। अगर आपको कोई फोटो शूट बर्थडे या कोई काम मेट्रो के अंदर करना है तो आपको 15 दिन पहले आवेदन करना होगा क्योंकि पहले आओ पहले खाओ के अंतर्गत थी स्लॉट बुक होगा।
















































