मध्यप्रदेश

MP Weather Alert: 6,7,8 और 9 मई को मप्र के इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, 60km/h की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में आज कल मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। राज्य में झमाझम बारिश हो रही है जिससे गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ लगातार बारिश होने से किसानों की परेशानियां अभी बढ़ने लगी है। भीषण गर्मी के बीच आंधी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। लगातार तूफानी बारिश होने से और ओलावृष्टि के वजह से जनजीवन पर असर पड़ रहा है।

39 जिलों में चार दिनों तक होगी तूफानी बारिश

मध्य प्रदेश के 39 जिलों में मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तूफानी बारिश होती रहेगी। लगातार बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

इन जिलों में चार दिनों तक बारिश का अलर्ट

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुणा में 9 तारीख तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों से तेज बारिश के समय खेतों में नहीं जाने का अपील किया है इसके साथ ही साथ बिजली चमकने पर पेड़ के नीचे नहीं छुपे क्योंकि ब्रजपत के वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button