मप्र के इस जिले में 22 एकड़ में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का होगा निर्माण, 35 करोड रुपए होंगे खर्च

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का निर्माण होने वाला है। यहां के होलकर स्टेडियम में कई इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं लेकिन अब यहां सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है।
इसके साथ ही साथ इंदौर में एक नया स्टेडियम बनाने की तैयारी की गई है और यह स्टेडियम 22 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। सुपर कॉरिडोर पर स्थित जमीन पर स्टेडियम बनाने के लिए कंसल्टेंट को भी नियुक्त कर दिया गया है और इस स्टेडियम को बेहद ही शानदार तरीके से बनाया जाएगा।
सुपर कॉरिडोर पर स्टेडियम निर्माण के लिए प्रोजेक्ट बनाया गया था, किसी एजेंसी ने जमीन नहीं खरीदी तो IDA के द्वारा इस स्टेडियम के रूप में कंसल्टेंट को नियुक्त कर दिया गया। दशहरा मैदान पर लगभग 35 करोड़ का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने के लिए भी कंसल्टेंट की नियुक्ति कर दी गई है और इसी साल यह दोनों काम शुरू हो जाएगा।
मल्टीपरपज स्टेडियम का होगा निर्माण
आपको बता दे यहां मल्टीपरपज स्टेडियम बनाने की प्लानिंग। इसमें इंदौर के साथ आउटडोर की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां रेस्टोरेंट कैसे के अलावा आयोजनों को ध्यान में रखते हुए ओपन स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए पीपीपी मॉडल पर टेंडर जारी करके एजेंसी की नियुक्ति होगी और अगले साल तक वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दशहरा मैदान पर स्पोर्ट्स कंपलेक्स का काम शुरू करने के लिए IDA के द्वारा 10 करोड रुपए आवंटित किया गया है।


















































