मध्यप्रदेश

1.18 करोड रुपए खर्चकर मप्र के इस जिले के 20 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत, होंगी आधुनिक व्यवस्थाएं

MP News: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के 20 से अधिक सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने वाली है। राज्य की कई सरकारी स्कूल जर्जर अवस्था में है और यहां के छत और कमरे टूटे पड़े हैं। नगर पालिका बैतूल में शहर के 20 सरकारी स्कूलों के मरम्मत का ठेका तय किया है और इसके लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है।

जल्द ही सरकारी स्कूलों के मरम्मत और रखरखाव का काम शुरू होने वाला है। इस योजना पर एक करोड़ 18 लाख 88600 खर्च होने वाले हैं। इस राशि से स्कूल के शौचालय में सुधार होगा, जल निकासी की व्यवस्था होगी और रंगी पुताई के साथ थी छत और कमरों को ठीक किया जाएगा। कोई ऐसे स्कूल है जो मरम्मत की मांग कर रहे हैं ऐसे में सभी स्कूलों को ठीक किया जाएगा।

सबसे अधिक राशि गर्ग कॉलोनी की EPES शासकीय हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए स्वीकृत किया गया है। यहां 11.96 लख रुपए के लागत से कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य स्कूलों की भी मरम्मत की जाएगी।

नगर पालिका के सीएमओ नवनीत पांडे ने कहा कि स्कूलों के मरम्मत का वर्क आर्डर जारी हो चुका है और जल्द ही स्कूलों के मरम्मत का काम शुरू होगा। इस बार 20 स्कूलों का मरम्मत होना है। सरकार के द्वारा मानसून से पहले ही सभी स्कूलों के मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा ताकि बरसात में किसी भी तरह की घटना ना हो। स्कूलों में विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएगी। छात्रों को आधुनिक सुविधाएं दी जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button