कारोबार

Gold Silver Rate: सोने के रेट में जबरदस्त तेजी, चांदी के भी बढे दाम, खरीदारी से पहले देखें ताजा रेट

Gold Silver Rate: शादी सीजन शुरू हो चुका है और अक्षय तृतीया का सीजन भी नजदीक है ऐसे में सोने चांदी के रेट में बढ़ोतरी होने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी सोने चांदी के रेट में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। अक्षय तृतीया के त्यौहार की वजह से भी सोने चांदी के रेट बढ़े हैं।

आज 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 1420 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने का रेट डेढ़ लाख के ऊपर पहुंच चुका है ऐसे ही 22 कैरेट गोल्ड का रेट 142410 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 116520 रुपए पहुंच चुका है। देश में 19 तारीख को अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाएगा ऐसे में सोने चांदी के रेट में बढ़ोतरी हो रही है।

चांदी की कीमत में भी तेजी

सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी के रेट में भी जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चांदी ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच चुका है। आज चांदी का कीमत 270000 ₹100 प्रति किलो दर्ज किया गया है।

सोने का रेट

शहर24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली1,55,5101,42,560
मुंबई1,55,3601,42,410
कोलकाता1,55,3601,42,410
चेन्नई1,56,2301,43,210
बेंगलुरु1,55,3601,42,410
हैदराबाद1,55,3601,42,410
अहमदाबाद 1,55,4101,42,460
पुणे1,55,3601,42,410
लखनऊ 1,55,5101,42,560

Related Articles

Back to top button