Madhya Pradesh news: मप्र में दिनदहाड़े बड़ा बैंक लूट! बंदूक तानकर 35 लाख लेकर फरार 5 बदमाश, जाँच शुरू

Madhya Pradesh news: एमपी के सिंगरौली में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दोपहर के समय हथियारों से लैस पांच बदमाश बैंक में घुसे और कर्मचारियों पर बंदूक तान दी। कर्मचारियों पर बंदूक तान कर बदमाशों ने बैंक से 35 लाख लूट लिया।
हथियार लेकर बैंक में घुसे थे बदमाश
सामने जानकारी के अनुसार बदमाश हेलमेट पहनकर बैंक के अंदर हथियार के साथ घुसे थे। उन्होंने एक दर्जन कर्मचारियों को बंधक बना लिया और बैंक मैनेजर से 14 लख रुपए और कैश समेत सोना लूट लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बैंक से 35 लख रुपए की चोरी हुई है।
सबसे बड़ी बात है कि जब यह घटना को अंजाम दिया गया तब बैंक में कोई गार्ड मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद पूरे शहर में दहशत देखने को मिल रहा है वहीं व्यापारियों की चिंता भी बढ़ गई है
पुलिस अलर्ट पूरे शहर में नाकाबंदी
मामले की गंभीरता देखते हुए पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है और जांच के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है।
पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरा खांगला जा रहा है ताकि आरोपियों के बारे में कुछ जानकारी इकट्ठा की जा सके। कहीं दूसरी तरफ लोग पुलिस के ऊपर भी सवाल उठा रहे हैं। बैंक में कोई इस घटना के वजह से शहर के लोग काफी ज्यादा डर गए हैं।



















































