छात्रों का इंतजार हुआ खत्म :कल जारी होगा 10th और 12th का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट चेक कर पाएंगे Result

MP Board result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कल यानी 15 अप्रैल को एमपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा।
एक साथ जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट
आपको बता दे की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। ए स्टूडेंट एमपी बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। छात्र लंबे समय से रिजल्ट के इंतजार में थे और अब फाइनली छात्रों का रिजल्ट जारी होने वाला है।
मोबाइल ऐप से देख सकेंगे रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट चाहे तो डिजिलॉकर के जरिए भी आसानी से देख सकते हैं। इसके साथ ही साथ छात्र एमपी बोर्ड की मोबाइल ऐप पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एमपी बोर्ड का मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा और नो योर रिजल्ट पर सेलेक्ट करके अपना रोल नंबर डालकर छात्र आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
इन वेबसाइट पर भी देख पाएंगे रिजल्ट (MP Board result 2026)
आप चाहे तो मध्य प्रदेश बोर्ड के इन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.


















































