रतलाम

Ratlam Railway Mandal: शिवना नदी पर नया रेलवे ब्रिज बनकर हुआ तैयार, अप्रैल में सीआरएस कर सकते हैं निरीक्षण

Ratlam Railway Mandal: रतलाम-नीमच रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के तहत शिवना नदी पर बन रहा नया रेलवे ब्रिज अंतिम चरण में पहुंच गया है। वर्तमान में ब्रिज पर गिट्टी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद रेल पटरियां डाली जाएंगी और अन्य तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे।

यह ब्रिज तैयार होने से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही और अधिक सुगम हो सकेगी। साथ ही रेल संचालन में लगने वाला समय भी कम होगा। रेलवे के अनुसार अप्रैल माह में सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) द्वारा ब्रिज का निरीक्षण किए जाने की संभावना है।

निरीक्षण के बाद इसे यातायात के लिए मंजूरी मिल सकती है। दोहरीकरण कार्य पूरा होने से रतलाम-नीमच रेलखंड की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस परियोजना का इंतजार किया जा रहा था, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button