रतलाम

Ratlam Mandi: इतिहास में पहली बार आज रतलाम मंडी रविवार को रहेगी खुली, गेहूं की 600 ट्रॉलियां पहुंचीं

Ratlam News: रतलाम शहर में महू रोड स्थित अनाज मंडी आज रविवार को भी खुलेगी और गेहूं की नीलामी होगी। इतिहास में पहली बार होगा जब रविवार को मंडी खुलेगी। इसे देखते हुए शनिवार शाम तक 600 ट्रैक्टर ट्रालियां नीलामी के लिए पहुंच गई है। सभी को कतार में खड़ा करवाया है ताकि सुबह 10.30 बजे से नीलामी शुरू की जा सके। लगातार छुट्टियां को देखते हुए किसानों की मांग पर मंडी खुलेगी। प्रांगण प्रभारी राजेंद्र व्यास ने बताया कि केवल गेहूं की ही नीलामी होगी और किसानों को भुगतान नकद की जगह केवल आरटीजीएस, एनईएफटी से किया जाएगा।

अधिक आवक के कारण लग रहा जाम

महू रोड स्थित अनाज मंडी में गेहूं की अधिक आवक के कारण हर दिन जाम की स्थिति बन रही है। लोगों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति अधिक खराब रहती है। प्रमुख मार्ग होने के चलते इसमें वाहन रोड किनारे ही कतार से लगाए जाने के कारण ये स्थिति बन रही है।

4 दिन तक खरीदी फिर छुट्टियों का दौर

आज से मंडी 25 मार्च तक लगातार चार दिन तक खुलेगी। इसके बाद फिर लगातार छुटिट्यां रहेगी। 26 मार्च को अष्टमी, 27 को रामनवमी, 29 को रविवार, 30 को बैंक क्लोजिंग, 31 को महावीर जयंती, 1 अप्रैल को वार्षिक लेखा बंदी के कारण मंडी में नीलामी नहीं होगी। छुट्टियों के बीच किसानों को दिक्कत ना आए इसके लिए 28 मार्च को शनिवार को बैंक की छुट्टी होने के बाद मंडी खोली जाएगी ताकि किसान गेहूं बेच सकें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button