Success Story Of Ridma Kakani: रतलाम की बेटी रिदमा काकानी ने रचा इतिहास, देखिए सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मिसेज सेंट्रल इंडिया बनने का सफर

Indian Women Success Story: रतलाम की बेटी रिदमा काकानी ने आज सेंट्रल मिसेज इंडिया का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज जैसे ही रिदमा काकानी के सेंट्रल मिसेज इंडिया खिताब जीतने की खबर सामने आई तो पूरे रतलाम जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि 34 वर्षीय रिदमा ने ‘मिसेज सेंट्रल इंडिया 2026’ का खिताब भोपाल में आयोजित मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन 3 में हासिल किया है। रिदमा काकानी की इस सफलता से रतलाम और पुणे सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। राजधानी भोपाल में आयोजित आज ग्रैंड फिनाले में रिदमा काकानी ने सिल्वर कैटेगरी में यह ताज अपने नाम कर रतलाम जिले का नाम रोशन कर दिया।
पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं रिदमा काकानी
रतलाम जिले की बेटी रिदमा काकानी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 34 वर्षीय काकानी वर्तमान में पुणे में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य कर रही हैं। रिदमा ने अपने खिताब को प्रदेश की महिलाओं को समर्पित किया है। किताब जीतने के बाद आज उन्होंने अपने गृहनगर रतलाम में अपनी इस उपलब्धि को महिला सशक्तिकरण का एक अहम हिस्सा बताते हुए प्रदेश की महिलाओं को समर्पित किया।
रतलाम शहर की गलियों में बीता है रिदमा का बचपन
मिसेज सेंट्रल इंडिया का खिताब जीतकर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी रतलाम शहर की बेटी रिदमा काकानी का बचपन रतलाम शहर की गुलमोहर कॉलोनी की गलियों में बीता। इनके पिता दिनेश काकानी और माता ललिता काकानी ने अपनी 34 वर्षीय बेटी रिदमा को यह सफलता हासिल करने के लिए पूरा सहयोग दिया। रिदमा ने अपनी स्कूली शिक्षा रतलाम शहर से पूरी करने के बाद इंदौर शहर से उच्च शिक्षा हासिल की। VDART डिजिटल आईटी कंपनी की सॉफ्टवेयर इंजीनियर मिसेज सेंट्रल इंडिया रिदमा काकानी ने महिलाओं को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।


























