मौसम अपडेट

कल का मौसम: मप्र में 4 दिन लगातार जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, 23, 24 फरवरी को फिर दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

Rain-Thunderstorm Alert MP: मध्यप्रदेश राज्य में गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का दौर लगातार अगले 4 दिन तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में चार दिन तक आंधी तूफान के साथ बारिश (Kal ka Mausam) का दौर जारी रहेगा। बता दें कि प्रदेश के लगभग 20 जिलों में कल शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं बीते गुरुवार को भी प्रदेश के लगभग 20-25 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में बारिश का यह मौसम साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी के चलते बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) की एक्टिव होने के कारण 23 फरवरी और 24 फरवरी को दक्षिणी मध्य प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

24 घंटे में 20 से अधिक जिलों में हुई बारिश

मध्य प्रदेश राज्य में फरवरी महीने में हो रही बेमौसमी बारिश किसानों के लिए आफ़त बनी हुई है। बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित लगभग 20 जिलों में बारिश (Rain Update MP) हुई है। कल मंदसौर, धार, इंदौर, रायसेन, सागर और छतरपुर में जहां अच्छी बारिश हुई वहीं रतलाम, उज्जैन और शाजापुर जिले में आंधी और बारिश से किसानों की गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों में प्रदेश के लगभग 25 जिलों में आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य में इस बार फरवरी महीने में चौथी बार मौसम (Weather Update MP) में परिवर्तन देखने को मिला है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव और आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm MP) ने प्रदेश के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं।

23 और 24 फरवरी को प्रदेश के इन जिलों में फिर शुरू होगी बारिश

मप्र प्रदेश में फरवरी महीने में 23 और 24 फरवरी को चौथी बार पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में 23 फरवरी को सिवनी जिले सहित मंडला, बालाघाट, पांडुर्णा, छिंदवाड़ा, बैतूल और नर्मदा पुरम सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 24 फरवरी को मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के चलते प्रदेश के डिंडौरी, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंडला जिले में 23 और 24 फरवरी को अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं सरकार द्वारा बेमौसमी बारिश से किसानों की फसलों में हो रहे नुकसान की भरपाई हेतु सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।

Back to top button