रतलाम

Ratlam News: रतलाम में 28 तक बंद रहेगा रेलवे फाटक नंबर-253, ध्वनि विस्तार यंत्र 2 माह के लिए प्रतिबंधित

Ratlam News: रतलाम रेलवे मंडल के इंदौर-राजेंद्र नगर रेल खंड स्थित समपार रेलवे फाटक नंबर-253 के ट्रैक की मरम्मत की जाना है। इसके लिए रेलवे 20 से 28 फरवरी तक काम करेगा। इस दौरान रोज रात 8 से सुबह 6 बजे तक रेलवे फाटक का यातायात बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के रूप में केसरबाग रोड ओवरब्रिज का उपयोग कर सकेंगे।

ध्वनि विस्तार यंत्र 2 माह के लिए प्रतिबंधित

रतलाम जिले में धरना, रैली एवं ध्वनि विस्तार यंत्रों पर अगले 2 माह के लिए पाबंदी लगाई गई है। एडीएम और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने जन सामान्य के स्वास्थ्य के हित एवं लोक शांति को बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले की राजस्व सीमा क्षेत्र में आपत्तिजनक अथवा उद्वेलित करने वाली फोटो, एवं ध्वनि विस्तार यंत्रों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button