रतलाम

Power Cut 11 February: रतलाम शहर में आज फिर रहेगा 4 घंटे का पावर कट, विनोबा नगर सहित इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Power Cut Update Ratlam: रतलाम शहर में बिजली कंपनी की ओर से आज एक बार फिर कई क्षेत्रों में 4 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई। रतलाम शहर में बिजली कंपनी द्वारा आज 11 फरवरी बुधवार, को 11 केवीए बीमा अस्पताल फीडर एवं ग्लोबस फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत काम किया जाएगा। जिसके चलते शहर की विनोबा नगर डी कॉलोनी सहित लगभग 20 क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बता दें कि रतलाम शहर में मेंटेनेंस कार्य के चलते पिछले लगभग एक सप्ताह से लगातार चार-चार घंटे का विभिन्न क्षेत्रों में पावर कट दिया जा रहा है जिस वजह से रह वासियों को बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के लगभग 20 क्षेत्रों में आज दोपहर 12:30 से शाम 04:30 बजे तक रहेगी बिजली गुल

रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से किए जा रहे आरडीएस योजना के तहत मेंटेनेंस कार्य के चलते लगभग 20 क्षेत्रों में 4 घंटे बिजली व्यवस्था बाधित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा आज 11 केवीए बीमा अस्पताल फीडर एवं ग्लोबस फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत किए जा रहे कार्य के चलते शहर की विनोबा नगर डी कॉलोनी सहित गोपाल नगर, ग्लोबस टाउनशिप, अम्बिका नगर, शिमला कॉलोनी, इंदिरानगर, रेल नगर, शिव नगर, महेश नगर, ग्लोबस सिटी, देवरा देवनारायण नगर, अनमोल नगर, मीराकुटी, वरदान नगर, श्रीराम नगर, चंबल कॉलोनी और गांधीनगर, रिटायर कॉलोनी एवं आसपास की बिजली दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बंद रहेगी। पावर कट के दौरान इन कॉलोनियों के रहवासियों को स्वयं बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button