Power Cut: कसारा बाजार सहित इन क्षेत्रों में रहेगा 4 घंटे का पावर कट, बिजली विभाग ने जारी की सूचना

Power Cut Ratlam City: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी की ओर से कसारा बाजार सहित कई क्षेत्रों में चार घंटे की पावर कट की सूचना जारी की गई है। बिजली कंपनी की टीम द्वारा आज 10 फरवरी मंगलवार को कसारा बाजार क्षेत्र में आरडीएसएस योजना के तहत कंडक्टर बदलने का काम किया जाएगा। इस दौरान शहर में दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बिजली व्यवस्था बाधित रहेगी। बता दें कि रतलाम शहर में मेंटेनेंस कार्य के चलते पिछले लगातार 1 हफ्ते से भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में बिजली कंपनी की ओर से आए दिन पावर कट की सूचना जारी की जा रही है। आज रतलाम शहर के कसारा बाजार सहित तेजानगर, त्रिवेणी रोड, बालाजी नगर, रामगढ़, हनुमान रूंडी, बोहरा बाखल, सिलावटों का वास संत रविदास चौक, शुभम रेसीडेंसी एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
गर्मी शुरू होने के पहले बढ़ी ट्रिपिंग और अघोषित कटौती
गर्मी शुरू होने के पहले ही रतलाम शहर में बिजली कटौती बढ़ गई है। रविवार को कई इलाकों में बिजली बंद रहने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों ने कॉल सेंटर पर कॉल किया लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। वहीं मोबाइल भी बंद मिले। ये स्थिति तब है जब शहर में आरडीएसएस योजना के तहत 100 ट्रांसफार्मर लगाए गए या इनकी क्षमता बढ़ाई गई है।
डीएलएड व डीपीएसई के आवेदन 10 मार्च तक रतलाम | डीएलएड एवं डीपीएसई पाठ्यक्रम संचालित करने वाले संस्थानों से सत्र 2026-2027 के लिए संबद्धता एवं संबद्धता नवीनीकरण के आवेदन माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 मार्च तक मांगे हैं।

























