रतलाम

Power Cut Ratlam: रतलाम शहर में आज आरडीएसएस योजना के तहत लगाए जाएंगे कवर्ड कंडक्टर, 4 घंटे का रहेगा पावर कट

Today Power Cut Update: रतलाम शहर में आज एक बार फिर बिजली कंपनी द्वारा 4 घंटे का पावर कट लगाने की सूचना जारी कीगई है। बिजली कंपनी की ओर से शहर में आज आरडीएसएस योजना के तहत कवर्ड कंडक्टर लगाने का काम किया जाएगा। आज 7 फरवरी शनिवार को शहर के जय भारत नगर फीडर की 11 केवीए लाइन पर बिजली कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत कवर्ड कंडक्टर लगाने का काम किया जाएगा। जिसके चलते लगभग 10 क्षेत्रों में चार घंटे बिजली सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान शहर के रहवासियों को स्वयं बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली व्यवस्था रहेगी बाधित

रतलाम शहर में आज 7 फरवरी शनिवार को बिजली कंपनी की ओर से जय भारत नगर फीडर की 11 केवीए लाइन पर बिजली कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना के तहत कवर्ड कंडक्टर लगाने के काम के कारण दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा आज रतलाम शहर के बजरंग नगर सहित ऑनर्स अकेडमी, सुदामा परिसर, लंबी गली, शेरानीपुरा, जयभारत नगर, अरिहंत परिसर एक्सटेंशन और उकाना रोड सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर एरिया में दोपहर 12:00 से लेकर शाम 4:00 तक 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहने की सूचना जारी की गई है।

Back to top button