रतलाम

Ratlam News: बजट का आवंटन नहीं होने से अटका शिक्षकों का वेतन

Ratlam News: बजट का आवंटन नहीं होने से रतलाम शहर सहित आसपास के स्कूलों में कार्यरत 2 हजार से ज्यादा शिक्षकों को वेतन नहीं मिल पाया है। हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिल जाता है लेकिन इस बार शहर, रतलाम ग्रामीण, पिपलौदा, आलोट और जावरा के शिक्षकों का वेतन अटक गया है। कई शिक्षकों ने हाउस सहित अन्य लोन ले रखे हैं। इनकी किस्तें कटना हैं। जल्द वेतन नहीं मिला तो शिक्षकों को पेनल्टी के साथ डिफाल्टर होने की चिंता सता रही है।

अन्य जिलों में मिल गया है वेतन

मप्र शिक्षक संघ के संरक्षक सर्वेश कुमार माथुर एवं जिलाध्यक्ष गोपाल उपाध्याय ने बताया कि अन्य जिलों में शिक्षकों को वेतन मिल गया है। केवल हमारे यहां अटका हुआ है। विभाग से जानकारी निकाली तो पता चला कि एचआरए आवंटन नहीं होने से वेतन जारी नहीं हो पाया है। शिक्षा विभाग को जल्द वेतन जारी करना चाहिए ताकि शिक्षक डिफाल्टर होने से बच सके।

आवंटन प्राप्त हो गए हैं और बिल लगा दिए गए

बीईओ एमएल डामर ने बताया कि आवंटन में देरी होने से वेतन जारी नहीं हो पाया है। अब आवंटन प्राप्त हो गया है और बिल लगा दिए हैं। जल्द ही शिक्षकों के अकाउंट में वेतन पहुंच जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button