रतलाम

Today Power Cut: रतलाम में आज गंगासागर कॉलोनी सहित 15 क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल, 4 घंटे का रहेगा पावर कट

Power Cut Update Ratlam: बिजली कंपनी की ओर से रतलाम शहर में आज 1 फरवरी को गंगासागर कॉलोनी सहित 15 क्षेत्रों में 4 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। बता दें कि बिजली कंपनी की ओर से पिछले कुछ दिनों से लगातार शहर के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में तीन से चार घंटे का पावर कट दिया जा रहा है। वर्तमान में शहर में मानसून स्तर शुरू होने से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इस कड़ी में आज रविवार को दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक बिजली कंपनी आरडीएसएस योजना के तहत कवर कंडक्टर बदलेगी। इस दौरान शहर के 15 क्षेत्रों में आज बिजली सेवा बाधित रहेगी।

गंगासागर कॉलोनी सहित इन क्षेत्रों में रहेगी आज 4 घंटे बिजली सेवा बाधित

रतलाम शहर में आज 1 फरवरी, रविवार को आरडीएसएस योजना के तहत कवर कंडक्टर बदलने के कार्य के चलते शहर की गंगासागर कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम को 4:00 बजे तक बिजली सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान सर्विस लाइन और मेन लाइन का मेंटेनेंस किया जाएगा। बिजली कंपनी की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार आज रतलाम शहर की गंगासागर कॉलोनी, राजबाग, अंजनी धाम, राधिका रेसीडेंसी, बरबड़, अपूर्वानगर, सैलाना रोड, नया गांव मेन रोड, राजगढ़, महेशनगर, रामनगर, कृष्णा विहार कॉलोनी, रेल नगर, रत्नपुरी और टैंकर रोड सहित लगभग 15 क्षेत्रों में शाम 4:00 बजे तक 4 घंटे बिजली व्यवस्था ठप रहेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button