रतलाम

Power Cut 30 January: रतलाम शहर में प्रताप नगर सहित 20 क्षेत्रों में आज रहेगा पावर कट, 11:00 से 3:00 बजे तक रेल बिजली गुल

Today Power Cut Update Ratlam: रतलाम शहर में आज एक बार फिर बिजली कंपनी की ओर से प्रताप नगर सहित 20 क्षेत्र में 4 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। बता दें कि मेंटेनेंस कार्य और पोल खड़े करने के चलते शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में चार-चार घंटे का पावर कट दिया जा रहा है। बिजली कंपनी की ओर से बारिश का दौर शुरू होने से पहले शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। इस कड़ी में आज सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक गंगासागर फीडर 2 पर पोल खड़े करने और तार खींचने का काम किया जाएगा। इस दौरान शहर के 20 क्षेत्र में बिजली सेवा बाधित रहेगी।

प्रतापगढ़ सहित इन क्षेत्रों में रहेगी आज 4 घंटे बिजली सेवा बाधित

रतलाम शहर में आज 30 जनवरी को गंगासागर फील्डर 2 पर पोल खड़े करने और तार खींचने के कार्य के चलते 11 केवीए प्रताप नगर फीडर, अहिंसा ग्राम फीडर, होमगार्ड फीडर से संबंधित क्षेत्र की बिजली 4 घंटे बंद रहेगी। इस दौरान बजरंग नगर, सूरजमल जैन नगर, ऑफिसर कॉलोनी, धानासुता रोड, सनावदा, जावरा रोड, त्रिवेणी रोड, तेजा नगर, रामगढ़, हनुमान रूंडी, बोहरा बाखल, सिलावटों का वास, प्रताप नगर, मिड टाउन, सम्यक सिटी, आयकर कॉलोनी, मंगलम सिटी, होमगार्ड कॉलोनी और मानसरोवर कॉलोनी सहित 20 क्षेत्र में चार घंटे का पावर कट रहेगा। इस दौरान रहवासियों को स्वयं निजी तौर पर बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button