रतलाम

Ratlam News: महू-नीमच हाईवे और जावरा रोड को इंडस्ट्रियल एरिया से जोड़ेगा यह रेलवे ब्रिज, स्लैब डालने का काम हुआ शुरू

Industrial Area Ratlam: रतलाम जिले में इंडस्ट्रियल एरिया की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए ब्रिज बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि इंडस्ट्रियल एरिया की महू-नीमच हाईवे और जावरा रोड से कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए रेलवे विभाग द्वारा ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे ब्रिज की लंबाई लगभग 495 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर रखी गई है। ब्रिज के निर्माण हेतु विभाग द्वारा पिलर खड़े करने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। करोड रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस पुल की ऊंचाई पटरी से 10.710 और गहराई 45 से 50 मीटर रखी गई है। इस ब्रिज के निर्माण से जावरा महू और नीमच के इंडस्ट्रियल एरिया से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

स्लैब डालने का काम हुआ शुरू

रतलाम की इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर स्लैब डालने का काम शुरू कर दिया गया है। रघुनाथ सूर्यवंशी, एसडीओ सेतु निगम ने बताया कि इस ब्रिज के निर्माण हेतु पाइप के ऊपर स्टील का काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में इस पर सीसी डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ब्रिज पर दोनों तरफ 11 स्लैब डाले जाएंगे। पहले इंडस्ट्रियल एरिया की तरफ काम किया जा रहा है और बाद में जावरा रोड की तरफ का हिस्सा शुरू किया जाएगा। इस ब्रिज के निर्माण और आवागमन शुरू होने में अभी 5 से 6 महीने का समय लग सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button