रतलाम

Power Cut Today: त्रिवेणी रोड सहित इन कॉलोनियों में रहेगा आज पावर कट, चार घंटे रहेगी बिजली गुल

Power Cut Ratlam: रतलाम शहर में आज 24 जनवरी को बिजली विभाग की ओर से चार घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। बिजली कंपनी द्वारा आज शुभम सब स्टेशन न्यू फीडर को चार्ज करने का काम किया जाएगा। इस दौरान रतलाम शहर के त्रिवेणी रोड सहित विभिन्न कॉलोनी में आज 4 घंटे बिजली सेवा बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने बिजली सेवा बाधित होने के दौरान स्वयं निजी तौर पर अपनी व्यवस्था करने की अपील की है।

इन क्षेत्रों त्रों में रहेगी आज दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक बिजली सेवा ठप्प

रतलाम शहर में आज दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक बिजली कंपनी द्वारा आज शुभम सब स्टेशन न्यू फीडर को चार्ज करने के कार्य के दौरान त्रिवेणी रोड सहित आसपास की कॉलोनियों की बिजली शनिवार को चार घंटे बंद रहेगी। आज शनिवार को शहर के कसारा बाजार, तेजानगर, हनुमान रुंडी, संत रविदास चौक, बोहरा बाखल आदि क्षेत्रों की लाइट दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा जारी की सूचना के अनुसार इस समय में थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे भी हो सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button