कारोबार

Rupee Vs Dollar: रुपया हुआ धड़ाम, डॉलर के मुकाबले पहली बार 91 के रिकॉर्ड निचले स्तर को किया पार

Rupee Rate Update: भारतीय करेंसी रुपए की कीमतों में आज डॉलर के मुकाबले (Dollar Vs Rupee) गिरावट देखने को मिली है। आज बाजार खुलने के बाद इंडियन करेंसी रुपया पहली बार 91 के स्तर को पार कर गया है। भारतीय करेंसी की कीमत (Today Rupee Rate Update) आज 20 जनवरी मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 91.3 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि इससे पहले कल 19 जनवरी सोमवार को भारतीय करेंसी की कीमतों (Rupee rate update) में महाबली बढ़त दर्ज की गई थी। लगातार कमजोर हो रही रुपए की कीमतों के कारण इसका असर सर्राफा बाजार पर भी पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की परख रखने वाले कारोबारियों के अनुसार आने वाले समय में रुपए की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

2026 की शुरुआत से रुपए की कीमतों पर बना हुआ है लगातार दबाव

भारतीय करेंसी पर डॉलर के मुकाबले (Rupee Vs Dollar) 2026 की शुरुआत से दबाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगातार दी जा रही टैरिफ की धमकी और वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे व्यापारिक तनाव के बीच भारतीय करेंसी पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। रुपया महज 20 दिनों के अंदर 90 के स्तर से 91 के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा विदेशी निवेश को द्वारा लगातार भारतीय बाजार से की जा रही निकासी का भी रुपए की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। पिछले 20 दिनों में भारतीय बाजार से विदेशी निवेश की लगभग 30000 करोड़ की बिकवाली हो चुकी है। जिसके चलते डॉलर की मांग लगातार बढ़ रही है और रुपया कमजोर हो रहा है।

रुपया पया जल्द ही कर सकता है 92 के स्तर को पार

सीआर फॉरेक्स एडवाइजर के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित पाबारी की माने तो रुपया जल्द ही 92 के स्तर को भी पार कर सकता है। वर्तमान में विदेशी निवेश को द्वारा की जा रही भारतीय बाजार से निकासी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ नीतियां, वैश्विक तनाव के अलावा मजबूत अमेरिकी इकोनामी और ऊंची ब्याज दरों के कारण रुपए पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। अमित पाबारी के अनुसार अगर इसी प्रकार भारतीय करेंसी पर दबाव बढ़ता रहा तो आने वाले समय में जल्द ही रुपया पहले 91.70 के स्तर और बाद में 92 के स्तर को भी पार कर सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button