Power Cut Today Ratlam: रतलाम में आज 20 जनवरी को रहेगा 3 घंटे का पावर कट, इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Ratlam News: मप्र के रतलाम शहर में आज 3 घंटे के पावर कट की सूचना जारी की गई है। कंपनी द्वारा ऑफिसर कॉलोनी फीडर पर मेंटेनेंस, नए पोल खड़े करने और तार खींचने का काम के चलते रतलाम शहर में आज 20 जनवरी मंगलवार को 3 घंटे का पावर कट दिया गया है। बिजली कंपनी द्वारा रतलाम शहर के रिहायशी इलाकों के अलावा कई महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में भी बिजली बाधित होने के दौरान निजी तौर पर स्वयं व्यवस्था करने की अपील कीगई है। बता दें कि रतलाम शहर में पिछले कुछ दिनों से बिजली कंपनी की ओर से मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है जिस वजह से लगातार विभिन्न क्षेत्रों में तीन से चार घंटे का बिजली कट दिया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में रहेगी आज दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक बिजली गुल
रतलाम शहर में बिजली कंपनी द्वारा जारी की सूचना के अनुसार आज दोपहर 12:00 से 3:00 तक का बिजली कट दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार शहर की कृषि उपज मंडी, शेरानीपुरा, आनंद कॉलोनी, पीएचई ऑफिस, खातीपुरा, श्री कालिका माता मंदिर, ऑफिसर कॉलोनी, विक्रम नगर, राजस्व नगर, आनंद पैलेस, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोर्ट परिसर और जिला पंचायत क्षेत्र सहित कसारा बाजार, संत रविदास चौक, शुभम रेसिडेंसी, त्रिवेणी रोड, तेजा नगर, हनुमान रुंडी, बोहरा बाखल, गणेश मार्केट, शमशान रोड, सिलावटो का वास क्षेत्र और बालाजी नगर व रामगढ़ क्षेत्र में 3 घंटे बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस तुरंत रहे वीडियो को स्वयं अपने निजी तौर पर बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे रतलाम शहर में मेंटेनेंस कार्य के दौरान रहवासियों से सहयोग की अपील की गई है।















