रतलाम

Ratlam News: रतलाम के ड्रग माफिया दिलावर खान का पूरा कुनबा पहुंचा जेल, घर पर पुलिस और आर्मी के आई कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

Ratlam News: मप्र के रतलाम जिले में ड्रग माफिया दिलावर खान के घर पुलिस की छानबीन के दौरान आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने 10 करोड़ के ड्रग मामले में दिलावर खान को दोनों पत्नियों, बहन, बहू, बेटी, दामाद और बच्चों सहित पूरा कुनबा जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। फिर से मिली जानकारी के अनुसार इस ड्रग रैकेट्स में दिलावर खान की बेटी मास्टरमाइंड बताई जा रही है। दिलावर खान के घर पुलिस द्वारा की जा रही सर्चिंग के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के आई कार्ड और आर्मी के आई कार्ड मिलने से हड़कंप मंच गया है। पुलिस को सर्चिंग के दौरान दिलावर खान के घर से जमीनों की रजिस्ट्रियों के 200 से 300 कागजात भी मिले हैं। मप्र पुलिस का कहना है कि इस ड्रग रैकेट्स के तार मध्यप्रदेश राज्य से बाहर भी जुड़े हुए हो सकते हैं।

सस्पेंड चल रहे सब इंस्पेक्टर रऊफ खान का मेला आई कार्ड

पुलिस सर्चिंग के दौरान रतलाम के ड्रग माफिया दिलावर खान के घर से मध्य प्रदेश पुलिस से सस्पेंड हो चुके रऊफ खान का आई कार्ड मिला है। रऊफ खान को 5 जनवरी 2024 को वर्तमान एसपी राकेश खाका ने अवैध धन्नो में संलिप्तता की शिकायत पर सस्पेंड कर दिया था। रऊफ खान का आई कार्ड मिलने के बाद पुलिस विभाग इस मामले में कई बिंदुओं से जांच कर रही है। बता दें कि सब इंस्पेक्टर रऊफ खान को तत्कालीन एएसपी राहुल कुमार लोढ़ा के अवकाश पर जाने के बाद वर्तमान एसपी राकेश खाका ने कार्यभार संभालने के बाद सस्पेंड किया था।

अब एसआईटी करेगी मामले की जांच

रतलाम जिले में चल रहे अवैध ड्रग कारोबार के मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। जानकारी के अनुसार रतलाम के एसपी अमित कुमार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। दिलावर खान ड्रग मामले की जांच हेतु गठित की गई एसआईटी की कमान रतलाम ग्रामीण के एसपी विवेक कुमार लाल संभालेंगे। इस एसआईटी जावरा क्षेत्र के एसडीओपी संदीप मालवीय के साथ कालूखेड़ा थाना प्रभारी मोहन मौर्य, साइबर सेल के जीवन बारिया, रतलाम औद्योगिक थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, साइबर सेल के हेड कॉन्स्टेबल विपुल भावसार, हेड कॉन्स्टेबल दिनेश पंड्या, बिलपांक थाने के हेड कॉन्स्टेबल राहुल जाट, रिंगनोद थाने के कॉन्स्टेबल हर्ष जगावत और थाना कालूखेड़ा के कॉन्स्टेबल पवन जाट व मनोहर गायरी को शामिल किया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button