Power Cut Ratlam: रतलाम शहर में आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक रहेगी बिजली गुल, इन क्षेत्रों में चार घंटे का रहेगा पावर कट

Power Cut Update: रतलाम शहर में बिजली कंपनी द्वारा गुरुवार, 16 जनवरी को 4 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक मेंटेनेंस और शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। जिसके चलते कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। जानकारी के अनुसार राम मंदिर से लेकर सखी मार्केट तक आज गुरुवार को पीडब्ल्यूडी द्वारा फोरलेन शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा।
सुबह 11:00 से 3:00 तक शहर में बिजली व्यवस्था रहेगी बाधित
रतलाम शहरमें आज राम मंदिर से लेकर सखी मार्केट तक आज गुरुवार को पीडब्ल्यूडी द्वारा फोरलेन शिफ्टिंग और मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कंपनियों ने चार घंटे के पावर कट की सूचना जारी की है। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 25 से अधिक कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेंगी।
मेंटेनेंस कार्य पोल शिफ्टिंग के दौरान आज रतलाम शहर के एमबी नगर, मनीष नगर, सुभाष गृह निर्माण समिति,
कस्तूरबा नगर गली नंबर 5, 7, 8, 9 एवं 10, सुमंगल गार्डन, सेंट्रल प्लाजा, गायत्री हॉस्पिटल, शुभलाभ रेसीडेंसी, पुखराज रेसीडेंसी, बालाजी रेसीडेंसी, तुलसी नगर, माही विहार कॉलोनी, रत्नपुरी 80 फीट रोड और शुभम परिसर में बिजली व्यवस्था बाधित होगी।
रतलाम शहर में बिजली मेंटेनेंस कार्य के दौरान सिद्धांचलम एक्सटेंशन कॉलोनी, शक्ति नगर, टेलिफोन नगर, बालाजी टाउनशिप, भवन निर्माण कला केंद्र, सिद्धांचलम कॉलोनी, मनीष नगर, मुखर्जी नगर, बिरियाखेड़ी गांव, जुलवानिया रोड, जयंतसेन धाम, मंगल मूर्ति कॉलोनी, सुयोग परिसर, सुरभि परिसर, कर्मचारी आवास कॉलोनी और
पुखराज सिटी में भी 4 घंटे का पावर कट दिया जाएगा। विभाग ने इस दौरान निजी तौर पर रहवासियों से बिजली की व्यवस्था करने की अपील की है।















