रतलाम

Ratlam News: रतलाम शहर को ट्रैफिक से मिलेगी निजात, गंगासागर कॉलोनी से मांगल्य धाम होकर टैंकर रोड तक बनेगा बाईपास

Ratlam News: रतलाम शहर को भारी वाहनों से होने वाले ट्रैफिक जाम से अब निजात मिलने जा रही है। शहर के बढ़ते विस्तार के साथ यातायात की नई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गंगासागर कॉलोनी से मांगल्य धाम (जेवीएल) मंदिर होकर टैंकर रोड तक नई बाईपास सड़क बनेगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए बनने वाली सड़क से टैंकर रोड और नयागांव से होकर गुजरने वाला भारी यातायात कम हो जाएगा। साक्षी पेट्रोल पंप से औद्योगिक क्षेत्र तक जाने वाला टैंकर रोड बीते साल ही नया बनाया गया है। औद्योगिक क्षेत्र तक आवाजाही करने वाले भारी वाहन इसी रोड से गुजर रहे हैं। इससे रहवासियों को परेशानी होती है।

श्रद्धालुओं को मांगल्य धाम मंदिर जाने के लिए मिलेंगे दो रोड

श्रद्धालुओं को मांगल्य धाम मंदिर जाने के लिए सीधे 2 रोड मिल जाएंगे। पहला साक्षी पेट्रोल पंप, नयागांव और टैंकर रोड होकर तो दूसरा गंगासागर कॉलोनी से मंदिर तक जाएगा। यह रोड इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाएगा क्योंकि संभाग का पहला रीजनल पार्क भी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आगे गंगासागर टंकी के आसपास बनना है। इस तरह एक सड़क के बनने से पर्यटन के 2 प्रमुख केंद्र जेवीएल मंदिर और रीजनल पार्क सीधे रोड नेटवर्क में आ जाएंगे।

ये फायदा होगा

रतलाम शहर में पटरी पार के इलाके को सैलाना रोड से औद्योगिक क्षेत्र तक कनेक्टिविटी मिलेगी। औद्योगिक क्षेत्र, लालबाग, नयागांव, टैंकर रोड होकर सैलाना रोड तक आवाजाही आसान होगी।

सैलाना रोड स्थित साक्षी पेट्रोल पंप से टैंकर रोड से मांगल्य धाम, गंगासागर होकर वापस सैलाना रोड तक 2 किमी लंबी यू शेप रोड पूरा होगा।

औद्योगिक क्षेत्र रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज भी बन रहा है। इसके पूरा होने पर यह रोड सेजावता फंटे वाले फोरलेन से जुड़कर महू-नीमच हाइवे से जुड़ेगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button