रतलाम

Power Cut Ratlam: रतलाम में रहेगा आज 4 घंटे का पावर कट, इन क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे तक रहेगी बिजली गुल

Power Cut Update: रतलाम शहर में आज 4 घंटे का पावर कट देने की सूचना जारी की गई है। आज गुरुवार को 11 केवीए स्टेशन रोड फीडर का एवं 11 केवीए दो बत्ती फीडर का मेंटेनेंस कार्य करने के दौरान रतलाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली गुल रहेगी। पावर कट के दौरान रतलाम के रहवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए अपने स्तर पर बिजली की व्यवस्था करने हेतु बिजली कंपनी की ओर से सूचना जारी की गई है। बता दें कि शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है।

इन क्षेत्रों में रहेगा आज 4 घंटे का पावर कट

बिजली कंपनी गुरुवार को 11 केवीए स्टेशन रोड फीडर का एवं 11 केवीए दो बत्ती फीडर का मेंटेनेंस करेगी। इससे महू रोड, गीता मंदिर रोड, लोकेंद्र भवन रोड, फ्रीगंज, दो बत्ती, डाट की पुल, रणजीत पुलिस लाइन, अजंता पैलेस, न्यू रोड, गुलमोहर कॉलोनी, टीआईटी रोड, दिलबहार चौराहा, स्टेशन रोड, मनहर गली, कोर्ट परिसर की बिजली सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। शहर में 4 घंटे बिजली बाधित होने के दौरान रहवासियों को स्वयं ही निजी तौर पर बिजली की व्यवस्था करनी पड़ेगी। बिजली कंपनी की ओर से आज लगने वाले पावर कट की सूचना जारी कर दी गई है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button