मध्यप्रदेश

IIT मुंबई सिंहस्थ के कामों के लिए ट्रेनिंग देगा:अब सुरक्षित निर्माण पर फोकस, इंजीनियर और मजदूरों को मिल रही ट्रेनिंग

आगामी सिंहस्थ को लेकर उज्जैन में 15 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास और निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन कामों को समय पर, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए सिंहस्थ मेला कार्यालय में शुक्रवार से दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसमें आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर इंजीनियरों, सुपरवाइजरों और श्रमिकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

पहले चरण में इंजीनियरों को प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के पहले चरण में आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर अल्बर्ट और प्रोफेसर वरुण कुमार 100 से अधिक इंजीनियरों और सुपरवाइजरों को साइट प्रबंधन, निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं। पहले दिन करीब 50 इंजीनियरों ने प्रशिक्षण लिया।

दूसरे चरण में श्रमिक होंगे प्रशिक्षित

प्रशिक्षण के दूसरे चरण में निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों को भी सुरक्षा और कार्य गुणवत्ता से जुड़े जरूरी उपाय सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहल

कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश हैं कि सिंहस्थ से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरी सुरक्षा के साथ पूरे किए जाएं। उज्जैन में फिलहाल 100 से अधिक निर्माण स्थल सक्रिय हैं।

हर साइट की अलग तकनीकी जरूरतों को देखते हुए आईआईटी मुंबई के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है, ताकि निर्माण कार्यों में किसी तरह की दुर्घटना या लापरवाही न हो और सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी हो सकें।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button