देश

देशभर में मौसम का अलर्ट, 15 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

 दिल्ली से लेकर जम्मू कश्मीर तक मौसम का हाल बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 15 राज्यों में 20 घंटे के अंदर आंधी तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस भीषण गर्मी में इस बारिश के बाद लोगों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने अगले 20 घंटे के अंदर 15 राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गर्मी से भट्टी की तरह तप रहे दिल्ली, राजस्थान और यूपी-बिहार में हल्की लेकर तेज बारिश तक हो सकती है, जिसके बाद गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। कई राज्यों में तापमान भी कम हो सकता है।

इस बीच केरल में मानसून ने भले ही अपने आगमन की अपेक्षित तारीख 26 मई को दस्तक नहीं दी, लेकिन यह दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि आज मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली-एनसीआर (28 से 31 मई): अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है। 28 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 29 मई को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश, गरज-चमक और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। 30 मई को भी बादल छाए रहने, हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 31 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • यूपी (28 से 31 मई): वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर और आसपास के जिलों में 28 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना। 29 मई को कई जिलो में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार (28 से 29 मई): उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व भागों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। पटना मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

  • राजस्थान (28 से 31 मई): राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। सबसे ज्यादा तापमान श्री गंगानगर में दर्ज किया जा रहा है। यहां पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, पिलानी और फलोदी सहित कई अन्य शहरों में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। 28 मई को जयपुर, भरतपुर और अजमेर डिवीजनों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। 29 मई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर डिवीजनों के कुछ जिलों में बारिश जारी रह सकती है। 30 और 31 मई को जयपुर, भरतपुर और कोटा डिवीजनों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम

  • महाराष्ट्र( 28 से 30 मई): महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई से यहां बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 29 और 30 मई से विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी संभावना है। येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • हिमाचल प्रदेश (28 से 29 मई): हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा समेत कई जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 29 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • त्तराखंड (28 से 31 मई): उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश का आरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का अलर्ट है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 30 और 31 मई के लिए भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

तेलंगाना में आज कैसा रहेगा मौसम

  • तेलंगाना (28 मई): सिकंदराबाद, बालानगर, बोवेनपल्ली, अमीरपेट, कुकटपल्ली, केपीएचबी कॉलोनी, चंदा नगर, मियापुर, गाचीबोवली, लकड़ीकापुल, दिलसुखनगर, एलबी नगर, वनस्थलीपुरम, राजेंद्रनगर और हैदराबाद के अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। 30-40 किमी प्रति घंटे की सतही हवा चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम

  • जम्मू-कश्मीर (28 से 30 मई): जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, रामबन, पुंछ और पहाड़ी इलाकों में हल्की-मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी है।
शहरअधिकतम तापमान (27 मई)न्यूनतम तापमान (27 मई)
दिल्ली41°C26°C
मुंबई34°C31°C
चेन्नई37°C29°C
कोलकाता34°C27°C
लखनऊ38°C34°C
पटना34°C26°C
रांची35°C24°C
भोपाल42°C29°C
जयपुर44°C30°C
शिमला30°C18°C
नैनीताल28°C17°C

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button