आज रात इस समय शुरू होगा चंद्र ग्रहण, पूरे भारत में दिखेगा यह ग्रहण
आज रात देश-दुनिया में साल 2023 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में कई जगहों पर देखा जा सकेगा। ग्रहण भारत में दिखाई देगा इस कारण से सूतक काल मान्य होगा। शाम 4 बजे से सूतक जारी है। चंद्र ग्रहण मध्य रात्रि के बाद 1 बजकर 05 मिनट से आरंभ होकर 02 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर लगेगा।
इस चंद्र ग्रहण को कहां-कहां देखा जा सकेगा
साल का यह दूसरा चंद्र ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखा जा सकेगा। इस चंद्र ग्रहण को एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में भी दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण साल 2024 में 24- 25 मार्च और 17- 18 सितंबर की पड़ेगा।
शरद पूर्णिमा पर क्यों बनाई जाती है खीर
कई वर्षों बाद आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग बना हुआ है। सभी पूर्णिमा में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट रहता है। इस कारण से चांद की रोशनी और चांद का आकार आम दिनों के मुकाबले बड़ा दिखाई देता है। इस दौरान चांद की शीतलता और आरोग्यता अमृत के समान मानी जाती है। शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की परंपरा होती है और उसे रातभर खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। खीर का भोग देवी-देवताओं को बहुत ही प्रिय होता है और मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि को देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर पधारती हैं। और घर-घर जाकर यह देखती हैं कि कौन व्यक्ति जागकर आराधना करता है। तो देवी लक्ष्मी सुख और संपन्नता का आशीर्वाद देती है। देवी लक्ष्मी को खीर बहुत ही प्रिय होती है इसलिए इस रात को खीर बनाई जाती है।
ग्रहण पर सूतक लगने पर क्या करें और क्या न करें
ग्रहण लगने से पहले सूतक लग जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान ग्रहण के शुरू होने से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है, वहीं चंद्र ग्रहण पर सूतक 9 घंटे पहले शुरू होता है। सूतक लगने पर सभी तरह के पूजा- पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों पर पाबंदियां लग जाती है। आज चंद्र ग्रहण पर सूतक काल शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। सूतक लगने पर पूजा-पाठ, मंदिर में भगवान के दर्शन, विवाह, गृह प्रवेश समेत कोई भी शुभ काम नहीं करते हैं। सूतक लगने पर मंदिरों और घरों के पूजा स्थल के दरवाजे और पर्दे बंद कर दिए जाते हैं। सूतक के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के मंत्रों का जाप करना होता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें खास ध्यान
आज रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। ग्रहण का सूतक काल शुरू हो चुका है। इस चंद्र ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। ऐसे में सूतक काल का प्रभाव रहेगा। चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होता है। चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर पर रखना चाहिए। साथ ही चाकू जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक काल और ग्रहण के दौरान कई तरह के नियमों का पालन करना होता है। ऐसा माना जाता है कि जब भी चंद्र ग्रहण लगता है तो उसके अगले 15 दिनों तक बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में थोड़ा संभलकर रहना होता है। इस दौरान मंत्रों जाप और पूजा-आराधना करनी होती है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा, शनि और राहु-केतु से संबंधित मंत्रों का जाप करें।
आप कहां देख सकते हैं Live Chandra Grahan 2023
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का सूतक काल जारी है। चंद्र ग्रहण पर ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। अगर आप इस चंद्र ग्रहण को लाइव देखने चाहते हैं तो आप NASA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल में देख सकते हैं।
कितने देर तक चलेगा साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण
आज शरद पूर्णिमा पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। ग्रहण करीब रात 01 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म हो जाएगा। इस तरह से ग्रहण तकरीबन 01 घंटा 19 मिनट तक रहेगा।
मकर, कुंभ और मीन राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
मकर राशि-
मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ नहीं है। ग्रहण के कारण पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति रह सकती है। कुछ अप्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है।
कुंभ राशि-
कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण तीसरे भाव में हो रहा है। इस कारण से आपके स्वभाव में उग्रता ला सकता है।
मीन राशि-
मीन राशि वालों के लिए ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। धन हानि होने की संभावना है। आपको बीमारियों से बचना होगा।
तुला, वृश्चिक और धनु राशि पर चंद्र ग्रहण का होगा मिलाजुला असर
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का ग्रहण सातवें भाव में हो रहा है। सातवां भाव दांपत्य जीवन और साझेदारी का होता है। विवाह में बाधाएं बनी रहेंगी। व्यापार में तेजी आने की संभावना कम है। साझेदारी से परहेज करें।
वृश्चिक राशि
आपके लिए यह चंद्र ग्रहण बहुत ही फायदे वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने की अच्छी संभावना है। छात्रों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा।
धनु राशि
आपके लिए यह चंद्र ग्रहण चिंता को बढ़ा सकता है। परेशानियों में अभी कोई भी कमी आने के संकेत नहीं है। आपकी राशि में ग्रहण पांचवें भाव यानी विद्या के भाव में हो रहा है। लापरवाही से आपको नुकसान पहुंच सकता है।
जानिए कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर ग्रहण का असर
कर्क राशि-
राशिसे दशम कर्मभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए कई अप्रत्याशित परिणाम देगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इन सबके बावजूद जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा।
सिंह राशि-
राशि से नवम भाग्यभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता किन्तु आपके द्वारा किए गए कार्यों की इस सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं।
कन्या राशि-
राशि से अष्टम आयुभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर सर्वाधिक पड़ेगा। इसके प्रति सावधान रहें। यात्रा भी सावधानी पूर्वक करें। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।
मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण का असर
मेष राशि-
आपकी की राशि पर लगने वाला ‘चन्द्र ग्रहण’ स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता, सामाजिक पद प्रतिष्ठा आहत होगी। आएंगी। इस अवधि के मध्य चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो बहुत सोच समझ कर लें, यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें, यात्रा में सामान चोरी होने से भी बचाएं।
वृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में लगने वाला चन्द्र ग्रहण अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवायेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मजबूत होंगे। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।

सूतक लगने से पहले कर लें ये काम
चंद्र ग्रहण का सूतक काल आज शाम 04 बजे के बाद से शुरू होने वाला है। ऐसे में उससे पहले खाने की चीजों में तुलसी की पत्तियां या कुशा डाल दें और मंदिर के कपाट बंद कर दें।