मध्यप्रदेश

DA Hike: मप्र के कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई इतने परसेंट की बढ़ोतरी

DA Hike: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी कर दी गई है। 6ठा वेतनमान का लाभ पाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को यह सौगात मिली है। वित्त विभाग के द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है।

अप्रैल के वेतन से होगा लागू

सामने जानकारी के अनुसार यह बढ़ा हुआ महंगाई अप्रैल 2026 से ही लागू कर दिया जाएगा लेकिन इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से मिलेगी। कर्मचारियों को जुलाई 2025 से मार्च 2026 का एरियर मिलेगा। एरियर एक बार में नहीं मिलेगा बल्कि 6 किस्तों में एरियर दिया जाएगा।

रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

सरकार के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जो कर्मचारी या अधिकारी इस अवधि के दौरान रिटायर्ड हुए हैं उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नॉमिनी को भी एरियर एकमुस्त में भुगतान किया जाएगा।

सरकार के फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों के सैलरी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। वही 6 महीने का एरियर भी 6 किस्तों में दिया जाएगा।

इन्हें भी मिलेगा लाभ

आपको बता दे कि केवल नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि शासन उपक्रम, निगम-मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं में कार्यरत उन कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा, जो राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button