देश

CBSE का 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, इस बार 93.70% स्टूडेंट्स हुए पास

CBSE 10th result 2026 : सीबीएसई के द्वारा आज दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार 93.70 परसेंट छात्रों ने बाजी मारी है। आप cbseresults.nic.in ऑफिशल वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल सीबीएसई बोर्ड के लिए 24.7 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। पासिंग मार्क्स 33% रखा गया था। ओवरऑल देखे तो इस बार हर साल के मुकाबले काफी अच्छा रिजल्ट आया है। 93.70 परसेंट छात्रों ने इस बार परीक्षा को पास किया है ।

रीजन वार आंकड़ों को देखा जाए तो इस बार विजयवाड़ा और बेंगलुरु रीजन में 99.75 और 99.64 परसेंट पासिंग मार्क्स रहा वहीं दिल्ली का प्रदर्शन भी इस बार काफी अच्छा रहा है। इस बार त्रिवेंद्रम ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है।

बोर्ड ने इस बार परीक्षा के आयोजन से लेकर रिजल्ट जारी करने तक पूरी प्रक्रिया में उन्नत डेटा एनालिटिक्स और एआई तकनीक का प्रयोग किया है। नई शिक्षा प्रणाली के अनुसार सीबीएसई में अगर छात्र इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं किए हैं तो 15 मई से दोबारा फॉर्म भरा जाएगा। दोबारा परीक्षा में छात्र शामिल होकर अपना परसेंटेज सुधार सकते हैं।

इस बार तमाम राज्यों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार परीक्षा में लड़कियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का इस बार प्रतिशत 94.99 परसेंट रहा है वहीं लड़कों का प्रतिशत 92.6 परसेंट रहा है।

Back to top button