मप्र में गर्मी का टॉर्चर!तेजी से बढ़ रहा है तापमान, रतलाम सहित इन जिलों में आज लू का Alert

MP Weather News: मध्य प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। भयंकर गर्मी के वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही है वहीं कई जिलों में तो गर्म हवाएं भी चल रही है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
राज्य के अधिकतम जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है वहीं अगले 48 घंटे में तापमान में और वृद्धि होने की आशंका है। राजा के कई जिलों में लू अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, जिलों में हीट वेव चलेगी।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में सबसे ज्यादा तापमान देखने को मिल रहा है। रतलाम में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। 16 तारीख को राज्य में एक नया सिस्टम एक्टिव होगा लेकिन मध्य प्रदेश में इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिलने वाला है।
मौसम वैज्ञानिकों के द्वारा राज्य के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के लोगों से अपील किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें और मवेशियों को भी धूप से बचाकर रखें। हीट वेव दोपहर के समय चलेगी ऐसे में आपको धूप से बचने की जरूरत है।














































