देश
Asha Bhosle: मशहूर गायिका अलका भोसले ने 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Asha Bhosle: बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।मशहूर गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। आशा भोंसले मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में एडमिट थी। उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया कि उन्हें चेस्ट में दिक्कत थी।
उनका इलाज चल रहा था लेकिन अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। गायिका के निधन से पूरे देश में शोक देखने को मिल रहा है। आशा भोसले ने 7 दशकों से अपनी आवाज का जादू बिखरा था।
कल होगा अंतिम संस्कार
कल शाम 4:00 बजे आशा भोसले का अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने अभी कुछ समय पहले ही आशा भोंसले के तबीयत पर चिंता जताई थी। लता मंगेशकर के साथ आशा भोंसले को भी सुरों की मल्लिका कहा जाता था। आशा ताई को सांस लेने में दिक्कत थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
















































