MP News: मप्र की किसानों को सम्मानित करेगी मोहन सरकार, राज्य सरकार ने बनाया खास प्लान

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कृषि ही हमारे जीवन का आधार है ऐसे में कृषि को बढ़ावा देना हमारा फर्ज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अन्नदाता होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति परंपराओं और सुरक्षित भविष्य का आधार स्तंभ भी है। किसान हमारे साथ-साथ कीट पतंग का भी ख्याल रखना है।
मुख्यमंत्री ने कहा की अन्नदाता के जीवन में आनंद और उत्सव का संचार करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार यह वर्ष किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा कृषि लोक रंग 2026 के आयोजन की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारे लिए बहुत कुछ करते हैं ऐसे में किसानों के लिए हमें भी बहुत कुछ करना चाहिए। हम किसानों को सम्मानित करेंगे ताकि किसानों का हौसला बढ़ सके और किसान अपने जीवन में आगे बढ़ सके।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि लोकरंग में किसानों और आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए कृषि क्विज प्रतियोगिता जैसे नवाचार किए जाएं।
किसानों को दिया जाएगा सम्मान
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएं। प्रत्येक जिले के प्रथम विजेता (टापर) को पुरस्कार के रूप में किसानों के लिए हर मौसम में उपयोगी कृषि संसाधन (जैसे ट्रेक्टर आदि) एवं अन्य तरह के पुरस्कार भी दिए जा सकते हैं।


















































