Ratlam News: रतलाम जिले से सामने आई शर्मनाक खबर, मुस्लिम युवक ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, ग्रामीणों में फैला रोष

Ratlam News: रतलाम जिले से दिल को झकझोर देने वाली शर्मनाक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिले के जावरा क्षेत्र में कल घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। घटना का पता चलने के बाद जावरा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में रोष फेल गया। आरोपी का नाम शाकिर बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाकीर ने रविवार की शाम को घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम लड़की के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तब घटना का पता चला।
आरोपी शाकिर है दो बच्चों का पिता
रविवार शाम को रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में हुई दिल को दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाला शख्स शाकिर खुद दो बच्चों का पिता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाकिर की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों ने जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद जिला अस्पताल, जावरा में 5 वर्षीय मासूम का मेडिकल चेकअप होने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई। जिससे जावरा तहसील के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। वहीं आरोपी शाकिर के खिलाफ पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी और देर रात गिरफ्तार कर लिया।



















































