रतलाम

रतलाम नगर निगम के गैरहाजिर रहे सफाई कर्मियों पर गिरी गाज, एक दिन का कटा वेतन

Ratlam News: रतलाम शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम लगातार सख्ती कर रहा है। बिना छुट्टी लिए या सूचना दिए ड्यूटी से गैरहाजिर रहना सफाईकर्मियों की आदत बन गई है। शनिवार सुबह के निरीक्षण में 14 कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। कमिश्नर अनिल भाना के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार ने सभी को नोटिस देकर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की है।

शनिवार को जो कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले उनमें वार्ड-31 में माया-इंदु, वार्ड-33 में जितेंद्र बाबू, वार्ड-34 में मनोरमा जगदीश, कांता सुरेश, मंगल बाबुलाल, वार्ड-15 में हेमंत गोपाल, वार्ड-17 में शुभम राजु, राजू हरीलाल, वार्ड-45 में पंकज श्यामलाल, राधेश्याम कन्हैया, वार्ड-46 में दुर्गाबाई सुनील, वार्ड-47 में विशाल मुकेश, विजय गोपालदास, वार्ड-48 में नीरूभाई मुकेश शामिल हैं।

4 वार्डों में चली विशेष सफाई

इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 4 वार्डों में विशेष सफाई की। कलीमी कॉलोनी की नालियों से गाद निकालीं। वार्ड-23 में श्मशान रोड नाले और वार्ड-46 में नाले से जेसीबी से कचरा निकाला गया। अलकापुरी में शिव मंदिरों की सफाई व धुलाई की गई। वार्ड-39 कॉलेज रोड आरोग्य हॉस्पिटल तक नाली की सफाई की गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button