Lok Adalat Ratlam: 14 मार्च को रतलाम शहर में लगेगी 2026 की पहली लोक अदालत, 28 फरवरी तक लागू रहेगी समाधान योजना

Ratlam News: रतलाम शहर में इस साल 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को लगेगी। इसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया भी जाएगा। नेशनल लोक अदालत से संबंधित जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। 14 मार्च को लगने जा रही 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत में रतलाम जिले के रहवासियों की समस्याओं का आपसी समझौते के आधार पर मौके पर समाधान किया जाएगा।
28 फरवरी तक लागू रहेगी समाधान योजना
रतलाम जिले में उपभोक्ता समाधान योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसकी अंतिम तारीख भी जल्द आने वाली है। समाधान योजना में बिजली बकाया बिल भुगतान के सरचार्ज पर छूट मिलती है। इसका द्वितीय और अंतिम चरण 28 फरवरी तक लागू रहेगा, इसमें 50 से 90 फीसदी तक सरचार्ज माफ किया जाएगा। समाधान योजना के तहत रतलाम जिले के सैकड़ो बिजली उपभोक्ताओं को 90 प्रतिशत तक सरचार्ज में छुट का लाभ मिलेगा।
































