देश

झारखंड विधानसभा गेट के पास पहुंचे आंदोलनकारी छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी:पुलिस ने लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे; वाटर कैनन छोड़ी तो स्टूडेंट डांस करने लगे

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट के पास पहुंच गए। छात्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

कई बार पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की नौबत आई। दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ छात्रों के सिर पर चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं।

छात्र सुबह 10 बजे ओल्ड विधानसभा के पास एकत्रित हुए और फिर विधानसभा के घेराव के लिए निकले। पुलिस ने कंटीले तार की बैरिकेडिंग कर रखी थी।

पुलिस ने जैसे ही वाटर कैनन का इस्तेमाल किया छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करते नजर आए। कुछ छात्रों ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है।

इधर, CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। 21 जुलाई को JPSC ऑफिस में रेड के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। CID उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी।

झारखंड PSC-SSC की परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। देवेंद्रनाथ महतो समेत 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं। वे एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में शामिल हुए।

विधानसभा घेराव की फोटोज

झारखंड विधानसभा कैंपस में घुसे हजारों की संख्या में आंदोलनकारी छात्र।

झारखंड विधानसभा कैंपस में घुसे हजारों की संख्या में आंदोलनकारी छात्र।

पुलिस की ओर से छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

पुलिस की ओर से छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

विधानसभा के पास पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है।

विधानसभा के पास पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है।

विधानसभा के पास छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जहां पानी की बौछार पर प्रदर्शनकारी डांस करते नजर आए।

विधानसभा के पास छात्रों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जहां पानी की बौछार पर प्रदर्शनकारी डांस करते नजर आए।

कंटीले तार वाली बैरिकेडिंग पर छात्र चढ़ गए।

कंटीले तार वाली बैरिकेडिंग पर छात्र चढ़ गए।

हजारों छात्र तिरंगा लेकर विधानसभा घेराव के लिए जमा हुए, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की।

हजारों छात्र तिरंगा लेकर विधानसभा घेराव के लिए जमा हुए, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की।

अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी विधानसभा घेराव में शामिल हुए।

अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी विधानसभा घेराव में शामिल हुए।

छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ रहे हैं, इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ रहे हैं, इस दौरान भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

विधानसभा परिसर में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

विधानसभा कैंपस के चारों तरफ रास्तों पर तार लगाए गए हैं। सुरक्षा जवान तैनात हैं।

विधानसभा कैंपस के चारों तरफ रास्तों पर तार लगाए गए हैं। सुरक्षा जवान तैनात हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button