मध्यप्रदेश

MP Weather News: मप्र में मौसम ने ली करवट, राज्य के इन जिलों में अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश

MP Weather News: मध्य प्रदेश में भयंकर गर्मी पर ब्रेक लग गया है। राज्य के कई जिलों में आज शाम से बारिश का दौर शुरू हो गया है जिसकी वजह से तापमान में काफी गिरावट हुई है और गर्मी भी कम हो गई है।

अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश होती रहेगी। लगातार बारिश होने से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं कई दिनों से हित में चलने से लोग परेशान थे यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।

बनेगी बादल-बारिश की स्थिति

राज्य का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है और पिछले कई दिनों से तेज गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। राजस्थान और गुजरात से आने वाली गर्म हवाओं के वजह से मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ रही है।

हालांकि अब मध्य प्रदेश में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से तीन दिनों तक भारी बारिश होने वाली है। बारिश होने से राज्य के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी और गर्मी भी कम हो जाएगी।

पिछले 5 सालों में पारा


25 अप्रेल 2026- 42.4 सेल्सियस
18 अप्रेल 2025- 42.2 सेल्सियस
29 अप्रेल 2024- 40.8 सेल्सियस
30 अप्रेल 2023- 40.9 सेल्सियस
30 अप्रेल 2022- 43.3 सेल्सियस
30 अप्रेल 2021- 42.8 सेल्सियस

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के ज्यादातर जिलों में तीन दिनों तक भारी बारिश होने वाली है।ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में तीन दिनों तक भारी बारिश होगी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button