Kal Ka Mausam: 26,27 और 28 अप्रैल को इन राज्यों में होगी तेज बारिश, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और कई राज्यों में तो हीट वेव के वजह से हालत बिगड़ने लगे हैं। भारत के ज्यादातर राज्यों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है हालांकि बढ़ती गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आ रही है।
अगले 24 से 36 घंटे के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। पंजाब हरियाणा राजस्थान एमपी दिल्ली और बिहार सहित कई राज्यों में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। 26 तारीख से 1 मई के बीच भारत के तमाम राज्यों में चमक गरज के साथ भारी बारिश होगी।
पहाड़ी क्षेत्रों में भी होगी बारिश
पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी बारिश होगी बारिश के साथ-साथ यहां ओले भी गिर सकते हैं। उधर दक्षिण भारत में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण केरल कर्नाटक तेलंगाना और पश्चिमी घाट के साथ साथ गुजरात महाराष्ट्र में भी अपनी होगी।
तीन दिनों तक होगी बारिश
बिहार उत्तर प्रदेश राजस्थान हरियाणा मध्य प्रदेश दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में कल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तप्ती गर्मी के बीच बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। एमपी में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है हालांकि अब इधर बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
राज्य की अधिकतम जिलों में सन बर्न की समस्या देखने को मिल रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा वहीं लोगों को इस भयंकर गर्मी से भी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानिको की माने तो नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से राज्य में लगातार बारिश की संभावना बन रही है।
