मध्यप्रदेश

मप्र में भीषण गर्मी! 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, इन 16 जिलों में आज हीट वेव का Alert

Madhya Pradesh weather news: मध्य प्रदेश में भयंकर गर्मी के वजह से लोगों का बुरा हाल हो गया है। भोपाल सहित कई जिलों में भयंकर गर्मी के वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। राज्य में अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मध्य प्रदेश के खजुराहो का तापमान सबसे ज्यादा देखने को मिला है। यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। 36 जिलों में आज मौसम वैज्ञानिकों ने हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश की अधिकतर इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले हैं। राज्य के नौ शहरों में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है।

सबसे ज्यादा तापमान उमरिया जिले का है। टीकमगढ़, नौगांव,मंडला,दतिया, दमोह,गुना, सतना, सागर,छिंदवाड़ा में भी तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विज्ञान को की मान्यता राज्य के तापमान में अभी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

आज राज्य के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश के नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, रतलाम, रायसेन, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी, पन्ना और निवाड़ी में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button