रेलवे

New Railway Line MP: मप्र के इन जिलों पर होगी जमकर धनवर्षा, 18 हजार करोड़ की लागत से बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन

Indore-Manmad Railway Line: मप्र में रेलवे विभाग ने नई रेलवे लाइन बिछाने हेतु प्रक्रिया तेज कर दी है। इस रेलवे लाइन से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी तो बेहतर होगी ही होगी साथ ही साथ ट्रेन यात्रियों का सफर भी आसान होगा। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य के दो जिलों के कई गांव में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके चलते आने वाले समय में इन गांवों के किसानों पर जमकर धनवर्षा होगी। इस रेलवे लाइन के निर्माण से नासिक और इंदौर के औद्योगिक क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी पहले से बेहतर हो जाएगी। रेलवे मंत्रालय इस रेलवे लाइन के निर्माण हेतु लगभग 18000 करोड रुपए की राशि खर्च करेगी।

मप्र के धार, इंदौर,खरगोन और बड़वानी जिले के किसानों पर होगी जमकर धनवर्षा

भारतीय रेलवे द्वारा महाराष्ट्र और मप्र में रेल सेवा बेहतर करने हेतु नई रेल लाइन परियोजना के तहत इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस परियोजना के तहत रेलवे विभाग 309 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाने हेतु 18036.25 करोड रुपए की राशि खर्च करेगा। जिसके तहत प्रदेश के चार जिलों (इंदौर, धार, खरगोन और बड़वानी) के किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन के लिए धार जिले के मानपुर और पीतमपुर क्षेत्र में अधिग्रहण की लिस्ट जारी हो गई है और बड़वानी जिले के किसानों की जमीनों के अधिग्रहण की लिस्ट अगले एक सप्ताह के अंदर जारी होने की संभावना है। धार ज़िले में पीथमपुर तहसील के आठ गांव की लिस्ट जारी हो चुकी है। इसके अलावा इंदौर, खरगोन, धार और बड़वानी जिले के बाकी बचे हुए गांवों की लिस्ट भी जल्द जारी होने का अनुमान है।

इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन से औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

इंदौर-मनमाड़ रेलवे लाइन परियोजना से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्य के दर्जनों जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना से दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी तो बेहतर होगी ही होगी साथ ही साथ औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए भी यह रेलवे लाइन मील का पत्थर साबित होगी। इस परियोजना से महाराष्ट्र के नासिक और धुले जैसे जिलों के प्याज उत्पादक हब और मध्य प्रदेश राज्य के औद्योगिक क्षेत्र इंदौर को बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। इसके अलावा कृषि उत्पादों और औद्योगिक क्षेत्र में तेजी आने से किसानों के साथ-साथ उद्योगपतियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह रेलवे लाइन मध्य प्रदेश राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर उत्पन्न करने का काम करेगी।

Back to top button